उरई, जुलाई 5 -- उरई। संवाददाता जुलाई महीने का राशन वितरण सोमवार से शुरू होगा। इसमें पारदर्शिता बरतने के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की गई है जिससे उनकी देखरेख में वितरण कार्य किया जा सके। डीएसओ ने सभी दुकानदारों को नियमानुसार राशन वितरण के निर्देश दिए हैं।सोमवार से जिले की सभी सरकारी दुकानों पर राशन का वितरण किया जाएगा जो 20 जुलाई तक चलेगा। अंतिम दिन अंगूठा न लगने पर उपभोक्ता ओटीपी के माध्यम से भी राशन का उठान कर सकेंगे। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से मुफ्त गेहूं चावल मुहैया कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- राशन वितरण आज से, अंत्योदय को तीन किलो चीनी भी इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन महीने की सस्ती चीनी का भी आवंटन होगा। डीएसओ राजीव शुक्ला ने सभी दुकानदारों को...