हल्द्वानी, जनवरी 6 -- कालाढूंगी। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के बाद अब सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ होने हैं। इसके लिए फुटबॉल और बैडमिंटन टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन होना है। विकास खंड कोटाबाग की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी ने बताया कि सात जनवरी को अंडर 14 और 19 वर्ग बालक-बालिका बैडमिन के लिए मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ट्रायल होगा। वहीं अंडर 14 और 19 बालक-बालिका फुटबॉल के लिए आईआरबी बैलपड़ाव के मैदान में ट्रायल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...