मुरादाबाद, मई 2 -- बैसाख के महीने में दस दिन पड़ी भयंकर तपिश भरी गर्मी के बाद मौसम के थोड़ा नरम पड़ने के बीच एक बार फिर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसमें आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...