आज से फिर पारे का दिखेगा प्रभाव गर्मी करेगी परेशान
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या,संवाददाता। एक बाद फिर गर्मी के मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है। हालाकि अभी अधिकतम तापमान सामान्य से कम है लेकिन रात का सामान्य हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता बढ़ जाने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने एवं वर्षा नहीं होने के साथ हवा सामान्य गति से पूर्व की तरफ चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाने के कारण आंधी- पानी से बीते शुक्रवार को तापमान एकाएक घटकर 34 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद लगातार सोमवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। लेकिन मंगलवार को दिन का पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो अभी भी 2.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम है लेकिन रात में गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.