आज से पोलियो अभियान शुरू, 934 बूथों पर पिलाई जा रही ड्रॉप
हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) वर्ष 2014 में भारत को 'पोलियो मुक्त देश' घोषित कर चुका है। इसके बावजूद, पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पूरी तरह पोलियो मुक्त न होने के कारण भारत में भी इसके संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। देशभर में 28 जून से 4 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। आज रविवार को पहले दिन जिले में 934 बूथ पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पड़ोसी देश होने के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लोगों का भारत में आना-जाना लगा रहता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। जब तक ये दोनों देश पूरी तरह पोलियो मुक्त नहीं हो जाते, तब तक भारत में एहतियात के तौर पर पल्स पोलियो अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- आज से पोलियो अभियान शुरू, 934 बूथों पर पिलाई जाएगी ड्रॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.