भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के अंग्रेजी विभाग की तरफ से नवनिर्मित दिनकर भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत मंगलवार को होगी। सेमिनार का विषय 'साहित्य और विज्ञान : एक नई विधा का जन्म' रखा गया है। हेड डॉ. आरती सिन्हा ने बताया कि सेमिनार की तैयारी पूरी हो गयी है। इस सेमिनार में बिहार सहित अन्य राज्यों के विद्वान शिरकत करेंगे। तकनीकी सत्र में कई पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...