बोकारो, मई 5 -- आज से पानी सप्लाई बंद कर तेनु-बोकारो नहर की होगी मरम्मत खेतको, प्रतिनिधि। बोकारो जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली तेनु बोकारो नहर में 5 मई से पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
पानी सप्लाई पुनः प्रारम्भ एक ही बार 7 दिन बाद यानी 12 मई को पूर्वाह्न से पानी की सप्लाई की जा सकेगी। तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 34.5 किमी तेनु बोकारो नहर में आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सेल बोकारो से भी सहमति ली जा चुकी है। सेल बोकारो एवं तेनुघाट बांध प्रमंडल के अभियंताओं के संयुक्त निरीक्षण में मरम्मत का कार्य संपादित किया जाएगा।
मरम्मत कार्य की लागत इसे लेकर पहले ही 240 स्थानों को मरम्मत कार्य के लिए चिन्हित किया जा चुका है। जिसकी लागत लगभग 10 करोड़ की होगी। संवेदक द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.