सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव, वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल, समाजसेवी वेद प्रकाश चौधरी आदि ने गुरुवार को पंप हाउस पहुंचकर काम कर रहे कर्मियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। मौके पर बताया गया कि केलाघाघ पंप हाउस की मोटर के मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब मोटर को फिट करने की कोशिश की जा रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो उम्मीद है शुक्रवार से पेयजलापूर्ति भी प्रारंभ हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...