नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पानी में अमोनिया बढ़ने के चलते प्रभावित हुई आपूर्ति आज से सामान्य होने का अनुमान है। हरियाणा से यमुना के माध्यम से आ रहे पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने से वजीराबाद प्लांट में इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। लेकिन दिल्ली एवं हरियाणा के अधिकारियों ने मिलकर इस समस्या का समाधान कर लिया है। जल बोर्ड सूत्रों का कहना है कि शनिवार से पानी की सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा सरकार पानी भेजने वाली दिल्ली ब्रांच के साथ मुनक और खुबरू के बीच मरम्मत कार्य करना चाहती थी। इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को पानी दिल्ली ब्रांच की जगह यमुना से भेजा जा रहा था। खुबरू से जब पानी यमुना की तरफ भेजा गया तो इसमें अमोनिया का स्तर बढ़कर 6.5 पीपीएम हो गया। अमोनिया अधिक होने के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.