जामताड़ा, फरवरी 10 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में 11 फरवरी से पांच दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस महायज्ञ तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर प्रांगण में पूजा पंडाल एवं यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि लाइट सज्जा व आकर्षक सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर 11 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे एवं ध्वज-पताकाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नारायणपुर प्रखंड के नवघटा स्थित बराकर नदी घाट पहुंचेंगे। वहां विधिवत जल पूजन के बाद श्रद्धालु कलश लेकर नवघटा, नयाडीह, देवलबाड़ी सहित अन्य गांवों से होते हुए करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में यज्ञाचार्य व अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.