आज से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कराएं नंबर
नोएडा, अगस्त 3 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफवी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे सोमवार को जारी हो गए। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। मंगलवार से सीरीज के बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें नंबरों के लिए निर्धारित सिर्फ आधार मूल्य ही वाहन मालिक को जमा करना होगा। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों को भी लोग वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर नंबर बुक करने की सुविधा दी जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार सीरीज जारी हुए करीब 15 दिन बीते हैं और लगभग 7200 नंबर भी बुक हो गए हैं। बाकी नंबर भी आठ से दस दिन में बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज यूपी 16 एफडब्ल्यू जारी की जाएगी।--...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.