आज से नौतपा समाप्त फिर भी मौसम का दिखेगा असर
अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा मंगलवार को समाप्त हो रहा है। मौसम में चल रही उठापटक पर भी विराम लगने के संकेत मिलने लगे हैं। अब तापमान बढ़ने की संभावना प्रबल है। सोमवार को दो डिग्री पारे में उछाल दर्ज हुआ है। फिलहाल मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने, कहीं- कहीं गरज- चमक तथा तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने एवं हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पूर्व की तरफ चलने की संभावना जताई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौतपा ठीक ढंग से नही तपा। यह भी पढ़ें- गुजरते नौतपा ने की जेठ में रिमझिम बारिश जबकि माना जाता है कि वर्ष में सबसे अधिक गर्मी इन नौ दिनों के बीच होती है। क्योंकि सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। बावजूद इसके इस बार भी पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमान पर दिखा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.