बगहा, जून 15 -- बेतिया। बेतिया नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में "नगर निगम आपके द्वार सहयोग शिविर" का आयोजन मंगलवार से किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत नगर निगम की टीम प्रत्येक वार्ड में तिथि के अनुसार शिविर लगाकर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण करने का प्रयास करेगी। शिविर में होल्डिंग टैक्स, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली-गली, पीएम आवास योजना, पेंशन एवं अन्य नगर निगम से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों का पंजीकरण एवं समाधान किया जाएगा। उप मेयर गायत्री देवी ने कहा कि इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। यह भी पढ़ें- निगम के पांच वार्डों में आज लगेगा सहयोग शिविर को समस्याओं का समाधान के समाधान के लिए कार्यालयों...