आज से नए फीडर से मिलेगी निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली
मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत जनपद की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सिविल लाइन शहरी उपकेंद्र के ओवरलोडेड टाउन 4 फीडर का विभाजन कर तैयार किए गए नए फीडर को 18 जून को ऊर्जीकृत कर चालू किया जाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। टाउन 4 फीडर लंबे समय से अधिक भार होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और फॉल्ट जैसी समस्याएं बनी रहती थीं। नए फीडर के चालू होने से दोनों फीडरों पर बिजली भार संतुलित हो जाएगा। इससे ट्रिपिंग में कमी आएगी, वोल्टेज स्थिर रहेगा और लाइन लॉस भी कम होगा। उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही बिजली उपकरणों के खराब होने की संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.