आज से दौड़ेंगे डाक कांवड़िए, 72 घंटे में गंतव्य तक पहुंचने की होड़
हरिद्वार, अगस्त 7 -- हरिद्वार में शनिवार से डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी। डाक कांवड़ियों का विशाल जत्था धर्मनगरी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना होगा। इसके लिए अशिकांश वाहन शुक्रवार को ही हरिद्वार पहुंच गए। अगले तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर कांवड़ पटरी तक चौबीसों घंटे डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार आवाजाही रहेगी। यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने से पुलिस और प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। डाक कांवड़िए सामान्य कांवड़ियों की तुलना में बिना रुके और निर्धारित समय के भीतर अपने गंतव्य तक पहुंचने का संकल्प लेकर चलते हैं। अधिकांश श्रद्धालु 72 घंटे के भीतर गंगाजल लेकर अपने शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक करने का लक्ष्य रखते हैं। इसी वजह से उनकी यात्रा लगातार दौड़ते हुए पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.