आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष
बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत 20 एवं 21 जून को जनपद बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे, उनके निराकरण की समीक्षा करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग अध्यक्ष शनिवार को दोपहर एक बजे जनपद बाराबंकी से प्रस्थान कर शाम पांच बजे बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम छह बजे से क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे तथा संबंधित मामलों के निस्तारण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.