लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहरवासियों के लिए प्रकृति की खूबसूरती को करीब से निहारने का सुनहरा मौका आ गया है। लखनऊ नगर निगम की ओर से महानगर स्थित ई पार्क में भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 21 और 22 फरवरी को आम जनता के लिए खुली रहेगी। शुभारंभ 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी। उद्घाटन के बाद आम लोग विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी पौधों और आकर्षक फ्लावर अरेंजमेंट का आनंद ले सकेंगे। पार्क को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर फूलों की खुशबू और रंगों से महक उठा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.