मेरठ, अगस्त 2 -- School Closed: सावन महीने के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना के मद्देनजर प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले में 12वीं तक के सभी स्कूलों और कॉलेज में लंबी छुट्टी की घोषणा हुई है। डीएम के आदेश के मुताबिक मुजफ्फरनगर में आठ और मेरठ में 10 दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा बरेली और एटा में पूरे सावन भर हर सोमवार और कासगंज में हर शनिवार और सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के कारण सभी स्कूल और कॉलेज तीन अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की वजह से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू ...