गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए उनका चिह्नांकन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर चार मई (आज) से शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों के चिह्नांकन शिविर चार मई से आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों के लिए चिह्नित किया जाएगा। शिविरों का आयोजन विभिन्न तहसीलों, विकासखंडों और नगर निकायों में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। शिविर चार मई को लोनी तहसील, पांच मई को सदर तहसील में, छह मई को मोदीनगर तहसील में इसके बाद सभी विकासखंड में शिविर का आयोजन होगा।यह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। शिविर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.