सहरसा, अक्टूबर 4 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। चार अक्टूबर से अमहा पिपरा नहीं त्रिवेणीगंज तक ट्रेन दौड़ेगी। सहरसा-अमहा पैसेंजर ट्रेन का त्रिवेणीगंज तक विस्तार कर दिया गया है। सहरसा से पैसेंजर ट्रेन(75250) दोपहर 2.05 बजे खुलेगी और शाम साढ़े पांच बजे त्रिवेणीगंज पहुंचेगी। वहीं त्रिवेणीगंज से ट्रेन(75249) सुबह साढ़े पांच बजे खुलेगी और 8.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से खुली ट्रेन अमहा पिपरा शाम 4.55 और त्रिवेणीगंज से चली ट्रेन सुबह 5.55 बजे अमहा पिपरा पहुंचेगी। नवनिर्मित रेलखंड अमहा पिपरा-त्रिवेणीगंज का पिछले सप्ताह ही सीआरएस निरीक्षण और स्पीड ट्रायल हुआ था।शुक्रवार से सहरसा-पूर्णिया कोर्ट (05551/52) से स्पेशल का टैग हटा नए नंबर 75225/26 साथ नियमित चलने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.