मेरठ, जुलाई 31 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के सभी डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। शनिवार से चार अगस्त तक कैंपस के विभाग और कॉलेज पंजीकृत छात्रों की पहली मेरिट तैयार करेंगे। मेरिट से प्रवेश पांच से 14 अगस्त तक होंगे। छात्रों को मेरिट में चयन की सूचना लॉगइन से मिलेगी। कैंपस में चयन होने पर छात्रों को लॉगइन डैशबोर्ड पर फीस जमा करने का लिंक भेजा जाएगा जबकि कॉलेज मेरिट में नाम होने पर ऑफर लेटर आएगा। छात्र ऑफर लेटर स्वीकार करते हुए संबंधित कॉलेज में प्रमाण पत्र जमा करते हुए प्रवेश करा सकेंगे। कैंपस विभाग और कॉलेजों को 14 अगस्त तक पहली मेरिट से प्रवेशित छात्रों के नाम ऑनलाइन कंफर्म भी करने होंगे。 यह भी पढ़ें- खेल विश्वविद्यालय में पंजीकरण की ...