मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 22 मई में बीच बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं।मंगलवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 20 से 24 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान आसमान में गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके कारण कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा चल सकती है। इसकी संभावना 20 से 22 मई के आसपास अधिक है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-35 एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यह भी पढ़ें- आज से तीन दिन बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 एवं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सि...