ललितपुर, जुलाई 1 -- ललितपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता, सुचिता व नकलविहीन वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आठ केन्द्रों पर टीईटी परीक्षा दो पालियों में आज सेपरीक्षा की महत्वता जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत संवेदनशील है। इसकी शुचिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता व कर्मठता के साथ करें तथा परीक्षा के प्रत्येक चरण पर सतर्क निगरान...