मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पांच से सात अगस्त के दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।मंगलवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने अगले पांच से नौ अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान पुरवी और दक्षिणी दिशा से 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में 5 से 9 अगस्त के बीच तेज हवा के साथ होगी माध्यम बारिश मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 ...