सहरसा, मार्च 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर सहरसा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग तथा सहरसा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को शाम 5 बजे से प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले दिन मशहूर ग़ज़ल गायक चंदन दास अपनी ग़ज़लों भरी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। बिहार दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 22 से 24 मार्च का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। इस दौरान सभी जिला स्तरीय कार्यालयों एवं सरकारी आवासों को नीले बल्बों से सजाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...