औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से जिले के तीनों निर्धारित केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए 1574 परीक्षकों की तैनाती की गई है, जो कुल 3,15,177 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मंगलवार शाम को तीनों केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचा दी गईं, जबकि दिन में परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन कार्य पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा, साथ ही परीक्षा कंट्रोल रूम से भी सतत निगरानी रखी जाएगी। जिले में गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना, तिलक इंटर कॉलेज औरैया और नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पारदर्शी और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटि...