नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Surya Gochar Kanya Rashi 17 September 2026: ग्रहों के राजा सूर्य करीब एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। 17 सितंबर 2026 को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आएंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इस तरह से अपनी मित्र राशि में आकर सूर्य मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और पिता के कारक हैं। जब सूर्य का गोचर कन्या राशि में होता है तो कन्या संक्रांति होती है। कन्या राशि में एक महीने तक यानी 17 अक्टूबर तक सूर्य रहेंगे। सूर्य के कन्या गोचर से पांच भाग्यशाली राशियों को सर्वोत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ करियर में उड़ान और पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी। जानें क्या सूर्य गोचर से आपकी राशि ...