आज से टीएनबी लॉ कॉलेज में शुरू होगा अनिश्चितकालीन अनशन
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा सोमवार को दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के विकास सिंह और एनएसयूआई के अमन मिन्नती ने बताया कि टीएनबी लॉ कॉलेज में 324 सीटों पर नामांकन और पांच वर्षीय लॉ कोर्स शुरू कराने के लिए आंदोलन शुरू होगा। मंगलवार से लॉ कॉलेज में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत होगी। प्रेसवार्ता में बताया कि इस मांग को लेकर उन लोगों को अब तक ना तो कॉलेज से ना विवि से किसी तरह का सकारात्मक आश्वासन मिला। इसी कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कई और छात्र नेता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.