बांका, मई 12 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एपी स्टैक परियोजना के तहत जिले में मंगलपरी मिशन मोड में एक बार फिर से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शुरू की गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गंभीरता से धरातल पर उतारने का निदेर्रश दिया है। जिससे कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में किसी भी तरह की कोई लापरवाही वर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियोंे को अपने अधीनस्त कर्मियों के साथ सामन्जस स्थपित कर अभियान को मुकाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। साथ ही अपर समाहर्ता (राजस्व) को निर्देश दिया गया है क...