आज से जिले में डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी खाद की बिक्री
बांका, अक्टूबर 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। अब खाद के लिए किसानों को दुकानों पर न तो लंबी कतार लगानी पड़ेगी और ना ही कालाबाजारी का शिकार होना पड़ेगा। जिले में शुक्रवार से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खाद की बिक्री शुरू हो रही है। जो पूरी तरह ऑनलाइन होगा। किसान अपनी जमीन और फ़सल के ब्योरे के आधार पर घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे। नई व्यवस्था से खाद की जमाखोरी, दुकानदारों की मनमानी और बिचौलिया संस्कृति पर ब्रेक लगेगा।
खाद वितरण में तकनीकी ट्रेनिंग इस व्यवस्था को धरातल पर उतरने के लिए क़ृषि विभाग ने गुरुवार को खुदरा विक्रेताओं को एफएसएएस (फ़र्टिलाइज़र सेल एप्लिकेशन सिस्टम) ऐप की खास ट्रेनिंग दी। जिला क़ृषि कार्यालय के सभागार में हुए प्रशिक्षण में डीएओ त्रिपुरारी शर्मा ने दुकानदारों को ऐप चलाने के गुरु सिखाये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.