काशीपुर, अप्रैल 24 -- जसपुर। हाईटेंशन लाइनों पर कार्य होने के कारण आज से 12 गांवों में छह घंटे बिजली गुल रहेगी। ईई जीएस कार्की ने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से दो बजे तक हाईटेंशन लाइनों पर कंडक्टर बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान जसपुर, महुआ डाबरा और गढ़ी हुसैन, इंडस्ट्री क्षेत्रों के अलावा ग्राम कुंडा, रामनगर वन, रायपुर, राजपुर,नादेही, महुआ डाबरा, कलिया वाला, ध्यान नगर, सूरजपुर, शिवराजपुर, हल्दुआ साहू, खेड़ा, वैशाली कालोनी आदि में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- 25 से जसपुर के 12 गांवों में छह घंटे बंद रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.