आज से छात्र और नौजवानों के बीच जाएंगे समाजवादी
आगरा, सितम्बर 4 -- समाजवादी पार्टी के नेता शनिवार से छात्र, नौजवान, पीडीए के बीच जाएंगे। ऐसा पांच से 11 सितंबर के बीच चलाए जा रहे 'छात्र, नौजवान और पीडीए जागरूकता अभियान' के तहत होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से अभियान का विस्तृत शिड्यूल भेजा गया है। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष इं.विनीत कुशवाह ने बताया कि अभियान के दौरान पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, विवि और कॉलेजों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार, आरक्षण में पारदर्शिया, मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइस, पुस्तकालयों का निर्माण, नए विवि और कॉलेजों के निर्माण समेत छात्र और नौजवानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पहले दिन 5 सितंबर को विवि और कॉलेजों में छात्र सम्मेलन, शिक्षक सम्मान समारोह किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर में बंद किए गए प्राथमिक और जूनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.