आज से छह सितंबर तक फिर से रजिस्ट्रेशन
मेरठ, सितम्बर 2 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में लॉ पाठ्यक्रमों को छोड़कर यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण पोर्टल आज से फिर खुल जाएगा। डेढ़ लाख से अधिक खाली सीटों पर छात्र आज से छह सितंबर तक विवि वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पूर्व में पंजीकृत छात्र भी इसी अवधि में अपनी प्रोफाइल में त्रुटियों को सही करा सकेंगे। यदि किसी छात्र के शैक्षिक प्रोफाइल में प्रतिशत, अंक या भारांक से जुड़ी कोई त्रुटि है तो वह भी छह सितंबर तक अपडेट कर सकते हैं। सात सितंबर को विभाग एवं कॉलेज पंजीकरण डाटा डाउनलोड करके वरीयता सूची तैयार करेंगे। विवि मेरिट के लिए समय-सारिणी जारी करेगा।
लॉ कोर्स में प्रवेश आज तक कैंपस-कॉलेजों में तीन एवं पांच वर्षीय लॉ कोर्स में पहली मेरिट से प्रवेश का आज आखिरी दिन रहेगा। विवि इस कोर्स में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.