देवघर, जून 22 -- ​देवघर /कार्यालय संवाददाता। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे रविवार को देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर बातचीत में संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की।​सांसद ने स्वास्थ्य समस्या के निदान के लिए एम्बुलेंस सेवा और शुद्ध पेयजल समस्या समाधान के लिए आरओ वाटर प्लांट की घोषणा की। ​सभी विधानसभा में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा : लोकसभा ​क्षेत्र में एम्बुलेंस के रख-रखाव और समय पर नहीं मिलने की समस्या को देखते हुए सभी छह विधानसभा क्षेत्र देवघर, मधुपुर, जरमुंडी, गोड्डा, पोड़याहट, महगामा में निःशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। सेवा की शुरुआत सोमवार को शिव धाम से होगी। कहा कि ​इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जो 365 दिन 24 घंटे काम करेगा。

आरओ वॉटर प्लांट की स्थापना ​2.15 ल...