एटा, मार्च 18 -- गुरुवार यानी आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है, इससे पहले जिले के सभी देवी मंदिर सज धज कर तैयार हो चुके हैं। नवरात्र को लेकर बेहद उत्साहित माता के भक्त व्रत, उपावास और पूजा-अर्चना करने से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर चुके हैं। घरों में भी कलश स्थापना के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चैत्र नवरात्र प्रारंभ से से एक दिन पहले बुधवार को शहर के सभी माता मंदिरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां पूर्ण होने के साथ साज सजावट का कार्य भी हो गया। शहर के प्रमुख माता काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर आदि सभी मंदिरों को रंगीन आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाकर तैयार कर लिया गया। वहीं मंदिरों में आने वाले भक्तों की सुविधाओं के भी इंतजाम पूरे कर लिए गए। बुधवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.