आज से चार माह के लिये योग निद्रा में चले जाएंगे श्री हरि, नहीं होंगे मांगलिक व शुभ कार्य
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- इटावा, संवाददाता। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी या हरिशयनी एकादशी कहते हैं। इस साल देवशयनी एकादशी 25 जुलाई शनिवार को है । इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही जगत के पालनहार भगवान श्री हरि का योगनिद्रा काल शुरू हो जाता है। यानी इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। चातुर्मास शुरू होने के बाद से सारे शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। यह भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2026: भगवान विष्णु 4 महीने के लिए क्यों चले जाते हैं योगनिद्रा में? जानें क्या है धार्मिक मान्यतादेवशयनी एकादशी का महत्व इस संबंध में भागवताचार्य पंडित किशन स्वरूप दुबे ने बताया कि देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का प्रारंभ होता है। देवशयनी एकादशी से चार माह तक भगवान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.