कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की संशोधित नियमावली 2016 के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। तय हुआ कि जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 12 से 25 मार्च के विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 10 टीमें गठित की गई है। सहायक श्रम आयुक्त रामलखन पटेल ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन के प्रभावी प्रवर्तन के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारियों को भी निरीक्षक टीम में शामिल किया गया है। डीएम ने 10 टीमों को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.