हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे। नागरिक सही जानकारी उपलब्ध कराएं और सूची में नाम, पता या वर्तनी संबंधी त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।उपायुक्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना और मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट तथा गैर-भारतीय नागरिकों के नाम हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना...