अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रियता दिखा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार से 'दस्तक अभियान' की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर जरूरी जांच व सलाह देंगी। गुरुवार को सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के निर्देशन में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी। इस दौरान घरों के आसपास साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति, कूलर-टंकी आदि की जांच कर लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों को हाथ धोने, स्वच्छता बनाए रखने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विनीता मिश्रा ने...