आज से ग्रेप लागू, यूपी के इस शहर से दिल्ली जाने वाले बीएस-4 वाहनों पर लगेगा ब्रेक
कार्यालय संवाददाता, नवम्बर 1 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली में आज से ग्रैप-1 व्यवस्था लागू हो गई है। इससे चलते अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा सीमा पर बाहरी वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्त रुख से अलीगढ़ में बड़ी संख्या में वाहनों पर ब्रेक लग गया है। इस का बड़ा असर ट्रांसपोर्टेशन पर भी पड़ा है। निजी ऑपरेटर भी इस नियम से बेहद परेशान हैं। नियम के अनुसार दिल्ली में बीएस-4 मानकों वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रहेगी। यहां सिर्फ बीएस-6 मानक वाले वाहन ही आ सकेंगे। प्रदूषण मुक्त सफर को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बिना रोक-टोक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। यह भी पढ़ें- पहले बाइक चुराई-कुंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.