गाजीपुर, अप्रैल 14 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक महीने से थमी मांगलिक गतिविधियां अब फिर रफ्तार पकड़ने जा रही हैं। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास समाप्त हो गया है। इसके बाद 15 अप्रैल से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नए निर्माण जैसे सभी शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे। सहालग का सीजन शुरू होते ही जिले में शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार, ज्वेलरी दुकानें, कपड़ा बाजार, कैटरिंग और बैंक्वेट हॉल में चहल-पहल बढ़ने लगी है। व्यापारियों के अनुसार इस सहालग में जिले में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा शुभ कार्य, गुजेंगी शहनाई पिछले एक महीने से खरमास के कारण शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ था। 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश क...