गिरडीह, अप्रैल 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। युगल जोड़े आज से वैवाहिक बंधन में बंध सकेंगे। हिन्दी नववर्ष में 15 अप्रैल से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। इसके साथ ही जुलाई यानी चार महीने तक शादी-विवाह की धूम रहेगी। इस दौरान शादी - विवाह के दर्जनों शुभ मुहूर्त है। अक्षय तृतीया भी इसी महीने में है। 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। यह तिथि बहुत ही शुभ मानी गयी है। ऐसे में इस दिन इलाके में बहुत शादियां हैं। शिव मंदिर हरिहरधाम की बात करें तब यहां इस दिन रिकॉर्ड तोड़ शादियां होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा शुभ कार्य, गुजेंगी शहनाई इसे लेकर यहां स्थित सभी मैरेज हॉल पहले से ही बुक कर लिए गए हैं। बता दें कि 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही दोबारा खरमास शुरू हो गया था। जि...