मुरादाबाद, जून 30 -- गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद मंगलवार, एक जुलाई से जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध विद्यालयों में चहल-पहल लौट आएगी। अधिकांश सीबीएसई विद्यालय भी बुधवार से खुल जाएंगे। विद्यालय खुलने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की नियमित पढ़ाई, प्रार्थना सभा और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। छात्र-छात्राओं के स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। विद्यालयों के खुलने के साथ ही नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष जोर रहेगा। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए जागरूक करेंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षक भटक रहे गली-गली, बच्चे ननिहाल में काट रहे मौज अभियान का उद्देश्...