भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। शादी का मौसम एक बार शुरू होने वाला है। वैशाख कृष्ण द्वादशी के दिन 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। उधर, जिले के बाजारों में दुकानें सज गई हैं। जहां पर सोमवार को ग्राहकों की आमद हुई। शास्त्रों के जानकार पवन मिश्रा ने बताया कि खरमास के बाद शादी-विवाह के कुल 38 शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल में 10, मई में 10, जून में 11 और जुलाई में सात वैवाहिक लग्न निर्धारित हैं। यह भी पढ़ें- 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, भदवा के कारण 20 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ कार्य इसके बाद चार महीने के लिए चातुर्मास लग जाएगा, जिसमें मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। वैवाहिक बंधन को सबसे पवित्र संबंध माना...