शिमला, अगस्त 21 -- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सदन में सियासी गर्मी बढ़ने के आसार हैं। विपक्षी दल भाजपा ने सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे तैयार किए हैं। इनमें भाजपा विधायकों और नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले और चल रही जांच भी प्रमुख हैं। हाल के दिनों में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और भरमौर से विधायक डॉ. जनक राज से जुड़े मामलों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है। ऐसे में सत्र के पहले दिन ही सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना है। 14वीं विधानसभा का यह सत्र 3 सितंबर तक चलेगा और इसमें कुल 10 बैठकें होंगी।पहले दिन दो पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि, फिर सवालों का दौर सत्र की पहली बैठक सुबह...