पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज परीक्षाएं शुरू होंगी। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सुचारू परीक्षा संचालन के लिए महाविद्यालय को पेपर वितरण का नोडल केंद्र निर्धारित किया है। इसके तहत स्वामी एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स, साईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज और लक्ष्य डिग्री कॉलेज को प्रश्नपत्र वितरण किए जाएंगे। महाविद्यालय की छात्राओं और लक्ष्य डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों सहित करीब 1400 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी व्यवस्थाए कक्ष आवंटन, पर्यवेक्षण व्यवस्था, सुरक्षा, पेपर वितरण और रिकॉर्ड संधारण पूरी तरह कर ली गई हैं। परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह और उप परीक्षा प्रभारी डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अनिका दीक्षित तथा शाहिद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महा...