नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Dhoot Transmission IPO: धूत ट्रांसमिशन आईपीओ आज से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 1666.89 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए बेच रहे हैं। बता दें, रिटेल निवेशकों के पास आईपीओ पर 12 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही खुल गया था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 918.27 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, ब्लैक रॉक, ह्वाइओक, अबु धाबी इनवेस्टमेंट फंड जैसे दिग्गज शामिल हुए थे। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है।कितनी है धूत ट्रांसमिशन आईपीओ की कीमत (Dhoot Transmission IPO Pr...