नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Lalithaa Jewellery Mart IPO आज यानी 17 अगस्त को खुल रहा है। निवेशकों के पास इस मेनबोर्ड आईपीओ पर 19 अगस्त तक दांव लगाने का मौका है। आईपीओ का साइज 1700 करोड़ रुपये का है। कंपनी 5.97 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 500 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- तेंदुलकर, SRK और माधुरी के निवेश वाली कंपनी ला रही है IPO, सेबी ने दी मंजूरीक्या है प्राइस बैंड Lalithaa Jewellery Mart IPO का प्राइस बैंड 190 रुपये से 201 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 74 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14874 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ के लिए आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को...