आज से खुलेगा प्रसाद हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने दिया निर्देश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता आईसीयू में भीषण अग्निकांड के बाद बंद किया गया प्रसाद हॉस्पिटल बुधवार से खुल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल खोलने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रसाद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीएस ने हॉस्पिटल खोलने का निर्देश जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार से अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामला अभी प्रक्रियाधीन है।प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में बीते चार जून को आग लगने से नौ मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अग्निकांड की जांच शुरू की थी। प्रसाद हॉस्पिटल प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.