भागलपुर, जनवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भीषण ठंड के कारण बंद पड़े कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल गुरुवार 15 जनवरी से खुल जाएंगे। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की। स्कूलों के अलावा प्री स्कूल, आंगनबाड़ी व कोचिंग संस्थान भी खुलेंगे। सुबह व शाम में ठंड के कारण सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे के बीच संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण करेंगे। प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं व परीक्षा का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। बता दें कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश था। एक जनवरी से 14 जनवरी तक विद्यालयों को कड़ाके की ठंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.